Tuesday, October 20th, 2026

31 मार्च तक 6.10 लाख गरीबों को मिल जाएगा अपना आशियाना: योगी सरकार  

 लखनऊ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास बनाने की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने के बाद राज्य सरकार आवासों का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कराने जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के 6.10 लाख लाभार्थी 31 मार्च तक इस योजना के तहत बनने वाले पक्के घरों के मालिक हो जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग ने आवासों का निर्माण शुरू कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

यहां बता दें कि प्रदेश में इस योजना के तहत राज्य सरकार अब तक 14.5 लाख गरीब परिवारों को आवास दे चुकी है। बीते गुरुवार को इस योजना के तहत 5.30 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किश्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किश्त के रूप में 2690.77 करोड़ रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके खाते में ट्रांसफर किए। 

 

#योगी सरकार  

Source : Agency

पाठको की राय